January 17, 2025

हमारे बारे में

madhumehvani.com वेबसाइट जिंदल हेल्थ एंड हेल्प फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित एवं संचालित है। आज भारतवर्ष में 10 करोड़ से अधिक लोगों को डायबिटीज़ है। एवं 13 करोड़ लोग प्रीडायबिटीज से ग्रसित हैं। समाज में डायबिटीज के इलाज को लेकर अनेक भ्रांतियां हैं, जिनके कारण इस बीमारी का समय से उचित इलाज नहीं हो पाता, एवं प्रतिवर्ष लाखों लोग डायबिटीज से उत्पन्न विकारों के कारण तकलीफें उठाते हुए काल के गाल में समा जाते हैं। हमारे देश में एक बड़ी संख्या में मरीज मधुमेह के इलाज के लिए इस तरह की दवाइयां की तरफ आकर्षित हो जाते हैं जो जो वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हैं, या शरीर के लिए नुकसानदायक हैं। इस वेबसाइट के जरिए हमारा उद्देश्य madumeh के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मधुमेह के मरीजों को वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही साथ उनकी समस्याओं का समाधान करना भी है। इस वेबसाइट के लिए हमारे मार्गदर्शक और संपादक डॉक्टर सुशील जिंदल हैं। डॉक्टर सुशील जिंदल सेंट्रल इंडिया के सीनियर मोस्ट Endocrinologist हैं। डॉक्टर जिंदल ने MD Medicine 1983 गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल एवं DM Endocrinology 1986 में PGI चंडीगढ़ से किया है। डॉक्टर सुशील जिंदल ने 10 वर्षो तक गांधी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में सेवाएं दीं। डॉक्टर जिंदल वर्तमान में पीपुल्स मेडिकल कॉलेज भोपाल में Endocrinology विभाग में प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। लगभग पिछले 25 वर्षों से मधुमेह वाणी एक पत्रिका के रूप में प्रकाशित होती रही है। इसे मरीजों द्वारा काफी सराहा गया है। वर्तमान के डिजिटल जमाने में इसकी इंटेनेट पर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए हम इस पत्रिका को हमारी वेबसाइट के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।